रुडकी, जनवरी 27 -- मंगलौर। लंढौरा की एक मस्जिद में सफाई करते समय एक व्यक्ति पर दो आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित के सिर में चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कलीमुल्ला निवासी रसूलपुरा जिला लखीमपुर खीरी, वर्तमान में लंढौरा की मस्जिद में सफाई का काम करता है। आरोप है कि 25 जनवरी को लंढौरा निवासी इरशाद और उसका बेटा उवेश मस्जिद में आए। दोनों ने कलीमुल्ला के साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। हमले में कलीमुल्ला के सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.