समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव से पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में पिता पुत्र को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस आशय कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि रसलपुर गांव से उमेश सहनी एवं रंजन रहनी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाना के एक मारपीट मामले में वारंटी हैं। कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। तत्पश्चात दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.