कन्नौज, मई 25 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम इश्माइलपुर में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के बावत ग्राम इश्माइलपुर निवासी दीपू शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 22 मई को गांव के बदन सिंह, फूल सिंह, तिलक सिंह तथा सचिन सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे दरवाजे आकर गाली गलौज किया। जब मेरे पिता सुनील शर्मा व भाई अभिषेक शर्मा ने गाली गलौज से मना किया तो उन्हें लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...