प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय कीरत गांव निवासी रोहित दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 22 फरवरी की रात परिवार के ही कुछ लोग घरेलू विवाद में उसके दरवाजे पर आए और गाली देने लगे। विरोध करने पर उसको लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। बेटा हार्दिक उसे बचाने दौड़ा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित रोहित की तहरीर पर पुलिस ने शुभम दुबे, राजनारायण, आशा और वंदना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.