बरेली, मार्च 3 -- बरेली। इटौआ सुखदेवपुर निवासी विजयवीर सिंह ने थाना सुभाषनगर में शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले सोनू उर्फ मैलुआ, संजीव और शिवम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 28 फरवरी को वह किसी काम से सेटेलाइट गए तो वहां वाहन हटाने को लेकर एक व्यक्ति से उनकी बहस हो गई। इस दौरान उस व्यक्ति ने स्वयं को शीतला माता मंदिर के पास रहने वाला बताया और उनकी दुकान बिगाड़ने की धमकी दी। इसके बाद जब वह दुकान पर बैठे थे तो तीनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उन्हें व उनके बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.