जौनपुर, मार्च 17 -- जफराबाद। क्षेत्र के इमलो बाजार में सोमवार की रात को पिता व पुत्र पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ज्ञात हो सोमवार की रात को ऊक्त बाजार निवासी हृदय कुमार निषाद तथा उनके पुत्र आदर्श निषाद को मामूली विवाद में पड़ोस में सब्जी बेचने वाले ललित उर्फ बजरंगी यादव पुत्र मोलऊ यादव ने सिर में चाकू मार दिया था। दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां आदर्श को भर्ती करके उपचार किया गया। वहीं हृदय कुमार को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। हृदय नारायण के भाई अनिल निषाद पुत्र कैलाश निषाद ने पुलिस को घटना की तहरीर दिया। उनकी तहरीर पर बजरंगी यादव के विरुद्ध तहरीर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सृष्टि जैन ने बताया कि मामले में आरोपी पर सुसंगत धारा में मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.