सुपौल, दिसम्बर 31 -- पिपरा। पिपरा थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई पर सोमवार की शाम निर्मली पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मोहम्मद दिलो (25) और उनके 6 वर्षीय पुत्र तोफिक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना थाना से केवल 12 किलोमीटर दूर हुई, लेकिन पुलिस चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। बिना नंबर वाली रूमियन कार ने बाइक को टक्कर मारी। घायल पिता-पुत्र को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया गया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चालक नशे में था और पुलिस के देर से आने के कारण मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि जख्मी के परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.