संभल, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर में मंगलवार रात पिता-पुत्र के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि गांव निवासी रामचरन और उसका बेटा सुनील कुमार किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने के लिए रामचरन के सगे बड़े भाई धर्मपाल (50) मौके पर पहुंच गए और दोनों को अलग कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान छीना-झपटी के बीच गुस्से में आए रामचरन ने ईंट उठाकर धर्मपाल के सिर पर जोर से मार दी। ईंट लगते ही धर्मपाल चीखते हुए अपने घर की ओर भागे और घर पहुंचते ही गिर पड़े। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को जुनावई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.