पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। बीसलपुर तहसील के दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर में एक विवाद के बाद ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर लाठी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि मृतक का पहले अपने पुत्र से झगड़ा हो रहा था, तभी पड़ोसी वहां पहुंच गया और गाली देने का शक जताते हुए मारपीट करने लगा। घायल ग्रामीण को परिजन आनन-फानन में सीएचसी बीसलपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। दियोरियाकलां क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी 50 वर्षीय सर्वेश पुत्र इंद्रप्रसाद खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। यह भी पढ़ें- बकरी के विवाद में मामा को लाठी से पीटा, मौत रविवार देर शाम किसी बात को लेकर उनका अपने पुत्र शिवम से विवाद हो गया।...