पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
बांदा, जून 7 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ला निवासी सबीहा खातून पत्नी हबीबुर्रहमान ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बिजलीखेड़ा मोहल्ले के ही आजम खान उर्फ रहैया व उसके पिता अयूब खान ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पंजाब बैंक में अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी लगाकर उसके खाता से 20-20 पन्ने की दो चेक बुक निकला ली हैं। इसके बाद आरोपियों ने बैंक में फर्जी हस्ताक्षर के जरिए चेक लगाकर उन्हें बाउंस करा रहे हैं। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दोनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.