चंदौली, अप्रैल 4 -- नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके रिश्तेदारी में आता है। साल 2022 में प्रार्थिनी से जान-पहचान बनाकर विवाह करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो पढ़ाई का बहाना बनाकर टाल रहा था। उसपर शक हुआ तो पता चला कि आरोपी का विवाह सोनभद्र में एक युवती के साथ तय हो गई है। इससे नाराज नौगढ़ थाना क्षेत्र की युवती ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...