हरदोई, अगस्त 25 -- हरदोई। पेटीएम ऐप के अपडेट के नोटिफिकेशन के बाद पिता-पुत्र के बैंक खातों से 1.33 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायथोक पश्चिमी निवासी प्रवल कुमार कश्यप ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रवल के मुताबिक, मोबाइल पर पेटीएम ऐप अपडेट करने का नोटिफिकेशन आया था। अपडेट करने और ऐप हटाने के प्रयास के बाद 18 अगस्त को गूगल पे से भुगतान करते समय उन्हें खातों से रकम कटने की जानकारी हुई। पता चला कि 17 अगस्त को सुबह 10:31 बजे उनके एक्सिस बैंक खाते से 44 हजार और उनके पिता के पीएनबी खाते से 89 हजार निकाल लिए गए। दोनों खातों से कुल 1.33 लाख की धोखाधड़ी हुई। प्रवल ने बताया कि वह परिवार के साथ फल का ठेला लगाकर जीवन-यापन करते हैं। घटना के बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने अज्ञ...