प्रयागराज, जून 12 -- बागपत के बड़ौत में व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि खुलेआम बाजार में व्यापारी परिवार को निशाना बनाना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। प्रयागराज व्यापार मंडल के चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, दीपक गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा प्रियंक कुमार गुप्ता (अंशु), राजीव तिवारी आदि ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सौ रुपये के विवाद में चार मौत और दो परिवार तबाह यह भी पढ़ें- बड़ौत शूटआउट : गोलीबारी में घायल रोहित की हालत में सुधार यह भी पढ़ें- शिक्षित और सम्पन्न पर...