कानपुर, मई 1 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां गांव के पास बुधवार रात अनियंत्रित ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचल दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। यह सूचना जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन ही नहीं गांव के लोग भी गमगीन हो गए। गुरूवार को जब पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव आए गांव के लोगों की आंखे भी नम हो गई। मोहम्मदपुर गांव निवासी पचपन साल के रामदास मलासा ब्लाक के गिरदौं गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। बुधवार को अपने उनतीस साल के पुत्र राहुल के साथ शाहजहांपुर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह पिता-पुत्र बाइक से वापस गांव आ रहे थे। तभी सुजगवां गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर पिता-पुत्र को बुरी तरह घायल कर दिया था। अस्पताल लाते-लाते दोनों की मौत हो गई थी। गुरूवार की शाम को जब पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.