भभुआ, अप्रैल 11 -- (पेज चार) भभुआ। चांद की सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत के बाद पीड़ित परिवार को बीडीओ सतीश कुमार ने चेक दिया। बसपा से सासाराम संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रहे संतोष कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के नउवाझोटी गांव निवासी 39 वर्षीय मनोज कुमार व उनके पुत्र 12 वर्षीय इब्राहिम कुमार की मौत हो गई थी। वह चंदौली से दवा लेकर चंदौली से लौट रहे थे। इसी दौरान मानव भारती हेरिटेज स्कूल के सामने तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया के तहत सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां इस मामले में पीड़ित परिवार को पिता पुत्र दोनों को 20-20 हजार रुपए कुल 40 हजार रुपए सहायता राशि का चेक बीडीओ द्वारा दिया गया है। महिलाओं को सुविधाओं पर दी गई जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.