संभल, अप्रैल 9 -- धनारी पुलिस ने बहजोई क्षेत्र के पिता-पुत्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बुधवार को एक हत्यारोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने पिकअप लूटने के इरादे से पिता-पुत्र की हत्या कर शव शामली के गन्ने के खेत में फेंक दिए थे। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मास्टरमाइंड समेत दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि बदायूं निवासी मनोज ने अपने साथियों संतोष और अरविंद के साथ मिलकर हत्या और लूट की साजिश रची थी। आरोपियों ने लेबर लाने के बहाने नरेश कुमार की पिकअप को सात हजार रुपये में मेरठ के लिए बुक किया था। गढ़ टोल प्लाजा पार करने के बाद आरोपियों ने पिता-पुत्र का मोबाइल बंद कर दिया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद पिकअप लूटकर ले ग...