बुलंदशहर, मई 14 -- जनपद मथुरा क्षेत्र के गांव ब्रज की नगरिया निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी गांव सनैता में हुई है। बुधवार को वह अपनी बेटियों से मिलने के लिए आया था और उसी गांव में अपनी भांजी के घर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोग घर में घुस आए। आरोप है कि आते ही उन्होंने मथुरा से आकर पंचायत करने की बात कहते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने वेदप्रकाश, उसके पुत्र निर्भय और लेखराज के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद आरोपित जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की गुहार लगाई। शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी योगेश, नवीन, अरुण समेत पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है...