काशीपुर, जनवरी 27 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने पिता-पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद तसलीम पुत्र अब्दुल हमीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 जनवरी की रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। घना कोहरा और अंधेरा होने के कारण उसको निर्माणाधीन सड़क दिखाई नहीं दी। इस पर पड़ोसी जमील ने उसे रोककर अभद्रता की। वहीं विरोध करने पर जमील ने अपने दो बेटे इसरार और इरशाद मिलकर मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.