पिता-पुत्रों पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला
फरीदाबाद, जून 18 -- पलवल, अजित कुमार। मुंडकटी थाना अंतर्गत बंचारी गांव में मंदिर परिसर में बैठे एक ही परिवार के तीन लोगों पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा तलवार, लाठी-डंडों और जैली से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में पिता और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बंचारी के रहने वाले प्रदीप ने पुलिस को बताया कि 11 जून की शाम को वह अपने पिता बुधराम और भाई कुलदीप के साथ गांव के दाऊ जी मंदिर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही निखिल, नीरज, हरजीत और मोहन श्याम हाथों में तलवार, लाठी और डंडे लेकर वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- फेरी व्यापारियों पर हमले का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल आरोपियों ने बिना कुछ बात किए या पूछे, तीनों पर हमला बोल दिया।इस अचानक हुए हमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.