कौशाम्बी, फरवरी 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी सूर्य त्रिपाठी पुत्र गुलाबचंद्र किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने बताया कि तीन-चार साल से वह बीस लोगों के साथ गांव के युवक के यहां बीसी डालता है।कुल डेढ़ लाख रुपये की बीसी पड़ती थी। सन् 2024-25 की बीसी पूरी होने पर उसे 50 हजार रुपये मिले थे। एक लाख रुपया मिलना बाकी था। आरोप है कि समय पूरा हो जाने के बाद अब वह रुपये वापस नहीं कर रहा है।मंगलवार को पैसे मांगने पर उसने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने और एससी-एसटी मामले में फंसाने की धमकी दी।पीड़ित युवक ने क्षेत्राधिकारी को आरोपियों के खिलाफ मामले की तहरीर दी। सीओ अभिषेक सिंह ने इंस्पेक्टर महेश सिंह को मामले की जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...