कौशाम्बी, फरवरी 18 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के खुर्द मोहल्ले में दबंग पिता-पुत्र पड़ोसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर दरवाजा लगा रहे हैं। विरोध करने पर गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम को तहरीर देकर दरवाजा न लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। खुर्द मोहल्ला निवासी शंकरलाल पुत्र राम औतार के अनुसार घर के पास उसकी जमीन खाली पड़ी है। आरोप है कि पड़ोसी अपने पुत्रों के मिलकर ने उसकी जमीन की ओर दरवाजा लगाकर जबरन उसे कब्जा करना चाहते हैं। दरवाजा लगाने का विरोध करने पर वह गाली गलौच कर झगड़ा करने पर आमादा हो रहे हैं। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से करते हुए मामले की जांच ...