पिता-पुत्री से मारपीट व नकदी छीनने के आरोप में पांच पर मुकदमा
इटावा औरैया, जून 28 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के नगला गिरेन्द गांव में पिता-पुत्री से मारपीट और नगदी छीनने के मामले में पुलिस ने घटना के दो माह से अधिक समय बाद पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सृष्टि चौहान ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की शाम उसके पिता विनोद सिंह चौहान खेत पर काम कर रहे मजदूरों को पानी देने गए थे। देर तक घर नहीं लौटने पर वह उन्हें तलाशते हुए खेत पहुंची, जहां पांच लोग उनके पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि एक युवक ने उसके बाल पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित विनोद सिंह की जेब से 2500 रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अमन उर्फ गोलू, आलोक उर्फ चेला, पप्पू तोमर, राजेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.