पिता-पुत्री समेत तीन पर धमकी, वसूली का केस
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी। एक कंपनी के एमडी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने, आफिस पहुंचकर हंगामा करने के मामले में दशाश्वमेध पुलिस ने पिता-पुत्री समेत तीन पर केस दर्ज किया है। वीएचवी ग्रुप के एचआर हेड सनी सोनी ने तहरीर दी है। बताया कि उनके यहां जंगमबाड़ी के गणेश महाल निवासी आशिका जैन फ्रंट आफिस एक्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत थी। कंपनी के अंतर्गत आने वाले होटल में वह काम करती थी। वहां चोरी के मामले में पकड़े जाने पर हिदायत दी गई। इस बीच उसने नियम विरुद्ध बिना नोटिस के काम छोड़ दिया। 22 जुलाई को वह अपने पिता पारस जैन एवं कुछ वर्दीधारी लोगों के साथ पहुंची। हंगामा करते हुए पैसे की मांग करने लगी। कहने लगी कि पांच लाख नहीं दिए तो तुम्हारे मालिक को कहीं का नहीं छोड़ेगी। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अभद्र पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश की। एक अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.