कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पिता-पुत्री पर प्राणघातक हमला किया। इससे पीड़ित का हाथ टूट गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की तलाश की जा रही है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बरगदी गांव निवासी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी प्रियांशी को भी पीटा। डंडे की चपेट में आने से पीड़ित का हाथ टूट गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पिता-पुत्री की जान बचाई। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में पिता-पुत्री को पीटा, केस इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी भान सिंह, अमन सिंह, अखंड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.