प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के मस्तापुर कैमा गांव निवासी घनश्याम पटेल के घर दो अप्रैल की सुबह परिवार के कुछ लोग उसके घर पहुंच गए। रंजिश में उसकी 20 वर्षीय बेटी वंदना पटेल को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने घनश्याम पटेल को भी पीट दिया। वंदना की तहरीर पर पुलिस ने संजय पटेल, उसकी पत्नी पुष्पा देवी पटेल और बेटे संजय पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...