कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के सिंघपुर गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोसी रवि कुमार ने अपनी डीसीएम से टक्कर मारकर उसका चबूतरा तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर उसका पिता बुधराम गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी।पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी खुशबू को भी पीटा। इससे उसको आंख में गंभीर चोट लगी है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल पिता-पुत्री का मेडिकल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.