पिता पर मां को पीटने का आरोप, थाने में शिकायत
धनबाद, मई 30 -- धनबाद। बैंक मोड़ मटकुरिया मधुसूदन नगर निवासी राकेश शर्मा ने अपने पिता उमेश विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बैंक मोड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। राकेश ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने मां के साथ गाली-गलौज करते हुए 24 मई को उनके गर्दन पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। शोर सुन कर पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के पुत्रों ने उनकी मां की जान बचाई। 25 मई को जब मां का इलाज कराकर वापस घर लाया तो पिता ने फिर मां के साथ मारपीट की। मां के इलाज में व्यस्त रहने के कारण राकेश शर्मा ने देरी से थाने में शिकायत की। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों की पिटाई से दंपती समेत चार घायल, 10 पर केस पुलिस उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.