रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक युवती ने अपने पिता पर उसका सौदा करने और आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता ने नशे के लिए उसका सौदा किया और विरोध करने पर मारपीट की। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ट्रांजिट कैंप निवासी लगभग 22 वर्षीय एक युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पिता नशे का आदी है। घर में नशेबाज़ी और बाहरी लोगों की आवाजाही के कारण माहौल असुरक्षित रहता है। उसके अनुसार, पिता कई दिनों से उसे किसी अधेड़ व्यक्ति के साथ शादी के नाम पर बेचने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर वह उसे घर से निकालने, भोजन-पानी से वंचित करने और जान से मारने की धमकियां देता था। आरोप है कि 8 नवंबर की सुबह वह कॉलेज जाने से पहले पानी भरने जा रही थी। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.