शामली, अप्रैल 9 -- झिंझाना। कस्बे के मुहल्ला सैदमीर में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नदीम पुत्र यामीन निवासी मुहल्ला सैदमीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे उसके पिता यामीन पुत्र उमरदीन घर पर बैठे हुए थे। तभी मुहल्ले के ही लियाकत पुत्र उमरदीन, दानिश व मोसीन पुत्रगण लियाकत तथा ईरफान पुत्र शरीफ निवासी मुहल्ला सलारा एक राय होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया, जिससे यामीन गंभीर रूप से घायल हो गए।आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए ले...