पिता ने 2 मासूमों को गमछे से सीने पर बांध कुएं में लगा दी छलांग; एमपी में खौफनाक घटना
बालाघाट, मई 13 -- एमपी के बालाघाट जिले के जरामोहगांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मंगलवार रात घर से लापता होने के बाद तलाशी के दौरान बुधवार को उनके शव बरामद हुए। पिता ने बच्चों को गमछे से अपने शरीर के साथ बांध रखा था। पेशे से एलआईसी एजेंट श्याम ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर जीने की इच्छा नहीं होने की भावुक पोस्ट भी साझा की थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के जरामोहगांव में बुधवार को एक पिता और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। दोनों बच्चों के शव पिता के शरीर से गमछे में बंधे थे। मृतक जरामोहगांव निवासी श्याम नागेन्द्र पुत्र भागवत एलआईसी एजेंट था। मृतकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.