जौनपुर, नवम्बर 19 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के टड़वा गांव में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने अपनी 18 माह की जीवित मासूम बेटी को नदी में फेंक दिया, जिसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि खर्गसेनपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी रुतबी को नदी में फेंक दिया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत रजक, कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़ित मां संजू विश्वकर्मा ने रोते हुए बताया कि अशोक सुबह करीब सात बजे रुतबी को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। काफी देर तक दोनों के वापस न आने पर संदेह गहराया। इसी बीच एक ग्रामीण ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.