ग्वालियर, सितम्बर 6 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपने ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले भी अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। जानकारी के अनुसार, लड़के के माता-पिता के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और 14 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। आरोप है कि पत्नी के काम पर जाने के बाद आरोपी राजीनामे की बात कहकर घर पर पहुंचा और बेटे को कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद वह बेटे को इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे गया। मां के घर लौटने पर डरे-सहमे बेटे ने मां को रोते हुए आपबीती सुनाई। यह भी पढ...