नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हर कोई सदमे में हैं। शुक्रवार की रात महेश, उनकी पत्नी ललिता और तीन बच्चे रात को मैगी खाकर सोए और फिर शनिवार की सुबह उनके कमरे में उनके शव पड़े मिले। सभी की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का समझ आया। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो बात कुछ और ही निकली। जानकारी के मुताबिक इन सभी की मौत फूड पॉइजनिंग से नहीं बल्कि जहर खाने से हुई थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेश ने ही सभी की मैगी में जहर मिलाया था जिसे खाकर पांचों की मौत हो गई। महेश के फोन से एक ऑडियो मिला है जिसमें उसने मौतों का जिम्मेदार उसकी दो बहनों और जीजा को बताया है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।संपत्ति विवाद के कारण मौत रबूपुरा के थाना प्रभारी (एसएचओ)...