पटना, मई 27 -- पिता ने ही चालीस हजार रुपए में अपनी ढाई साल की बेटी को बेच डाला। पीड़िता ने रविवार को पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो पुलिस हरकत में आयी और आरोपित के अलावे, नर्स तथा बच्ची को खरीदने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को बरामद किया गया। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि रविवार को मालसलामी थाना क्षेत्र के भैंसानी टोला की रहने वाली खुशबू कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति ने ढाई साल की बच्ची को बेच दिया है। वह कुछ दिनों के लिए बाहर गयी थी, वापस लौटी तो बेटी को घर में नही पाया। पूछताछ करने पर सोनू ने उसे एक रिश्तेदार के घर होने की बात कह कर टालता रहा। बाद में उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया। इसके बाद मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपित सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.