पिनाहट (आगरा), अगस्त 5 -- यूपी में आगरा लगातार दूसरे दिन हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। जैतपुर में लव मैरिज के बाद 22 वर्षीय युवती की हत्या के दूसरे दिन बासौनी क्षेत्र में वारदात की घटना पता चली है । दिल्ली से यहां बेटी को लाकर पिता ने ही चंबल नदी में डुबोकर मार डाला है। 18 साल की बेटी गर्भवती थी। हत्या के दौरान वीडियो भी पिता ने बनवाया। दिल्ली पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जांच में शक की सुई पिता पर आकर अटक गई। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मंगलवार को दिल्ली पुलिस शव बरामद करने के लिए हत्यारोपी पिता को कस्टडी रिमांड पर लेकर बासौनी इलाके में पहुंची। उसके साथ में आरोपी का एक रिश्तेदार भी है। बीहड़ से सटे चंबल के इलाके में शव की तलाश की जा रही है। बासौनी के गांव लखनपुरा निवासी लखपत सिंह पर अपनी 18 वर्षीय बेटी क...