पिता ने ही उजाड़ दिया बेटी का सुहाग; जमीन विवाद में ससुर ने दामाद को चाकू से गोदकर मार डाला
संवाददाता, जून 26 -- रायबरेली में एक पिता ने ही अपनी बेटी का सुहाग उजाड़ दिया। नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुंवर मऊ गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में ससुर ने परिजनों के साथ मिलकर दामाद पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दामाद की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दुर्गा सिंह निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह का ससुर तेजबहादुर सिंह से गांव के बाहर स्थित लगभग 13 बिस्वा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह तेज बहादुर उस जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे वीरेंद्र मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने को कहा। विवाद बढ़ने पर उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुका।जमीन विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.