रायबरेली, मार्च 5 -- यूपी के रायबरेली में बछरावां क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव में बीती 28 फरवरी को एक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस हत्याकांड में पिता ने पहले अपने तीन पड़ोसियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी परंतु पुलिस की जांच में खुलासा होने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं जबकि मृतक के पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटे की गला दबाकर हत्या की थी ।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीती 28 फरवरी को क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव के रहने वाले रोशनलाल 24 पुत्र छेदालाल का शव घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा था। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल एवं फ़ारेसिक टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.