पिता ने सूखा नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए, बेटे ने कुदाल से हमला कर ले ली जान; मां को भी किया घायल
निज प्रतिनिधि, सितम्बर 15 -- बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि यहां सूखे नशे के सेवन करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अपने ही पिता की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 की है। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बेटा मोहम्मद अरमान सूखे नशे का आदी था। सुबह उसने पिता से नशे के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे अरमान नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विवाद के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.