नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की थी। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पहचान 64 वर्षीय तालुकदार अंसारी और 49 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम के रूप में हुई है। मृतक गुल हसन (38) आरोपी तालुकरदार अंसारी का बेटा था। घटना 23 अगस्त को सामने आई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कालिंदी कुंज के पास कच्ची कॉलोनी के पास एक कंटेनर के अंदर युवक की लाश पड़ी हुई है। इसके बाद कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान पाया कि शव के सिर के बाएं तरफ चोट लगी हुई है। इसके साथ ही पास में खून लगा हुआ एक कंक्रीट का पत्थर भी पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- महज 20 रुपये के लिए दोस्त की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस म...