बुलंदशहर, जनवरी 6 -- बुगरासी कस्बा क्षेत्र के एक गांव में पहुंची बारात को वापस लौटना पड़ा। पहले पिता ने नाबालिग बेटी की बारात बुलाई, उसके बाद विवाह से इनकार कर दिया। लड़की दूल्हे से विवाह के लिए जिद पर अड़ गई और फिल्मी अंदाज में मंदिर में दूल्हे ने मांग में सिंदूर भरकर विवाह संपन्न कर दिया। पुलिस ने नाबालिग को ले जाने से रोकते हुए दोनों पक्षों को कानून के दायरे में रहने की हिदायत दी। इस दौरान बाराती बगैर दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गए। देर शाम पुलिस दूल्हा दुल्हन को थाने ले आई और जिला बाल संरक्षण अधिकारी को मौके पर बुला लिया। मंगलवार को हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र निवासी युवक की बारात चौकी के एक गांव पहुंची। बारात के पहुंचते ही माता-पिता ने अपनी पुत्री को नाबालिग बताते हुए शादी से अचानक साफ इंकार कर दिया। गांव से बारात लौटनी शुरू हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.