महोबा, जून 7 -- शराबी बेटा घटना के बाद हुआ चंपत पुलिस ने शुरु की मामले की छानबीन

घटना का विवरण श्रीनगर, संवाददाता। शराब के नशे में घर पहुंचे बेटा को समझाने पर बेटा ने पिता पर ईंट से हमला बोल दिया। पिता के गंभीर रूप से घायल होने पर बेटा का नशा पल भर में उतर गया। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

पिता और बेटे के बीच विवाद श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव निवासी महेश अहिरवार शराब का आदी था। रविवार को शराब के नशे में युवक घर पहुंचा तो पिता 58 वर्षीय हरिहर अहिरवार ने शराब का सेवन न करने की नसीहत दी तो शराबी बेटा आग बबूला हो गया और पिता के साथ अभद्रता करने लगा। शराब के नशे में आग बबूला बेटे ने पास में रखी ईंट से पिता पर हमला...