औरैया, दिसम्बर 23 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौनासी निवासी रामदास पुत्र बाबूराम ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र रोहित अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ रहता है। रामदास के अनुसार बीते बुधवार की शाम करीब आठ बजे रोहित चक्की से आटा लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.