औरैया, फरवरी 14 -- - पुलिस बोली, परिवारिक विवाद का मामला अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजलपुर भीखेपुर निवासी विद्यासागर गौतम ने अपने नौ वर्षीय पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया है। तहरीर के अनुसार उनका पुत्र अभिनव गौतम शनिवार को रोज की तरह बाबरपुर स्थित स्कूल पढ़ने गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे वह स्कूल वैन से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के सामने वैन से उतरते ही पीछे से आई एक कार में सवार करीब चार अज्ञात लोग पहुंचे और बच्चे के साथ मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर इटावा की ओर ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में माता-पिता के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.