उन्नाव, अप्रैल 21 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात हम सभी खाना खाकर घर पर सो रहे थे। इसी रात बेटी घर से कही चली गई। बेटी अक्सर एक नम्बर पर बात करती रहती थी। यह मोबाइल धारक गांव में पानी बताशा बेचने का काम करता था। शक है कि बेटी को बहला कर वही युवक अपने साथ भगा कर ले गया हैं। काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। बेटी मां के जेवरात और कुछ नगदी भी अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...