मुंगेर, जून 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के छोटी केशोपुर इलाके से कॉलेज जाने के दौरान एक युवती के रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी। घटना को लेकर युवती के पिता ने जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री 12 जून की सुबह करीब 11 बजे घर से कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, अपहरण की आशंका पिता का आरोप है कि फोन पर बात करने के दौरान युवती घबराई हुई लग रही थी और स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रही थी। इसी बीच अचानक मोबा...