पिता ने बेटे को संपत्ति से किया बेदखल, पोते के अंतिम संस्कार तक को नहीं दी जमीन, पांच दिन रखा रहा शव
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। माल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने एक बेटे को पैतृक जमीन से बेदखल दिया। कुछ दिन बाद जब पोते की मौत हुई तो बाबा ने अंतिम संस्कार के लिए खेत में जमीन तक नहीं दी गई। इससे नाराज परिवार वालों ने पांच दिन तक बेटे के शव का अंतिम संस्कार ही नहीं किया। पुलिस-प्रशासन को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा और समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गुरुवार शाम को पुलिस ने जबरन खेत में मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया। पारिवारिक विवाद का अपनी तरह का यह मामला बीते पांच दिनो से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। माल ब्लाक के आदमपुर गांव निवासी मृतक जयप्रकाश (26) के छोटे भाई आशीष ने बताया कि बाबा शिवमंगल के चार पुत्र हैं। बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.