लखीमपुरखीरी, अगस्त 16 -- निघासन(लखीमपुर खीरी), संवाददाता। निघासन कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार शाम घरेलू कहासुनी के बाद युवक पर उसके पिता ने ही फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर फावड़ा लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से डॉक्टरों ने उसे लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। पुरैना गांव निवासी 35 वर्षीय रोशनलाल की पत्नी मौसमी ने कोतवाल को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम उसके ससुर लालता प्रसाद और पति रोशनलाल में विवाद हो गया। विवाद की वजह मामूली कहासुनी थी। इसी दौरान लालता प्रसाद ने गुस्से में पास में रखा फावड़ा उठाकर बेटे रोशनलाल के सिर पर मार दिया। इससे रोशनलाल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। जख्मी रोशनलाल को जिला अस्पमाल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के ...