पिता ने बेटे की हत्या के बाद फंदा लगाकर जान दी
नई दिल्ली, जून 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शनिवार सुबह एक कमरे से पिता और 13 वर्षीय बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पिता ने पहले बेटे की गला घोंटकर हत्या की और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस के अनुसार, 54 वर्षीय प्रवीण शर्मा अपने 13 वर्षीय बेटे नैतिक के साथ नॉर्थ छज्जूपुर की गली नंबर तीनमें रहते थे। शनिवार सुबह आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर प्रवीण का शव फंदे से लटका मिला, जबकि नैतिक बिस्तर पर मृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.