पिता ने बेटी को भगाने का तीन पर दर्ज कराया केस
उन्नाव, जून 14 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर सो रहे थे। सुबह जब सोकर उठे तो 19 वर्षीय बेटी लापता थी। आसपास खोजबीन की तो पता चला कि गांव निवासी आर्यन रात में बहला कर उसे कही भगा ले गया। बेटी घर से हार, बाला, कमरपेटी व दस हजार रुपये की नगदी सहित कागजात भी साथ ले गई है। जब शिकायत युवक के घर पर की तो उसके पिता चंदन लाल, अजय, कमलेश ने जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.