पिता ने बेटी की हत्याकर खेत में ही दफनाया शव, पड़ोसी से प्यार की खौफनाक सजा
अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद, मई 20 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज और दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के खैर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जरारा में एक पिता ने तथाकथित सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर अपनी ही 21 वर्षीय जवान बेटी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जघन्य अपराध को छिपाने के लिए आरोपी पिता ने बेटी के शव को अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पड़ोसी युवक से प्यार करती थी और उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी।पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध और शादी की जिद बनी काल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जरारा गांव का रहने वाला पूरन सिंह पेशे से किसान है। उसकी 21 साल की बेटी शिवानी का गांव के ही एक सजातीय युवक के साथ काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.